सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का एक डांस वीडियो लीक हो गया है, जिसमें दोनों कलाकार शाहरुख खान के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म उड़ता तीर की शूटिंग में काफी बिजी हैं। फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच फिल्म के सेट से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। जिसमें दोनों कलाकारों का एक बिल्कुल अलग और रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो इस समय सबसे ज्यादा देखी जा रही है, उसमें सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का तालमेल वाकई देखने लायक है। वायरल हो रही इस क्लिप में आयुष्मान खुराना बेहद सलीके से ब्लैक कलर के फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं,
वहीं सारा अली खान एक बेहद खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहने हुए दिख रही हैं।
शाहरुख खान के ऐतिहासिक गाने पर रीक्रिएट हुआ वो पुराना जादू
वायरल वीडियो में दोनों कलाकार पूरी तरह से एक-दूसरे के रंग में रंगे हुए हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म कभी हां कभी ना का बेहद पॉपुलर और सदाबहार गाना ऐ काश के हम बज रहा है। वायरल वीडियो में दोनों कलाकार एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए बॉलरूम डांस करते नजर आ रहे हैं।
जैसे ही यह रोमांटिक डांस वीडियो इंटरनेट के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, वैसे ही फैंस और सिनेमा प्रेमियों ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू शुरू कर दिया है।एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या सारा और आयुष्मान अपनी इस नई जासूसी फिल्म में इस पुराने गाने को दोबारा नए अंदाज में पेश करने जा रहे हैं।
अनोखी और दिलचस्प कहानी के साथ वापसी
अगर इस पूरी फिल्म की बात करें तो उड़ता तीर एक स्पाई थ्रिलर पर आधारित फिल्म होने वाली है, जिसका डायरेक्शन मशहूर फिल्ममेकर जगदीप सिद्धू कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
आमतौर पर संजीदा और सामाजिक मुद्दों पर फिल्में करने वाले आयुष्मान खुराना को इस तरह के रोमांटिक और जासूसी अवतार में देखना दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव होगा। हालांकि फिल्म की टीम की तरफ से इस लीक वीडियो पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन इस एक छोटी सी झलक ने फिल्म के प्रमोशन का काम एडवांस में ही कर दिया है।
