शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक किया शोषण, पुलिस ने असिस्टेंट डायरेक्टर को दबोचा

सतना : अधेड़ उम्र के असिस्टेंट डायरेक्टर ने शादी का झांसा देते हुए महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरु कर दिए. लेकिन 2 साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद अधेड़ न सिर्फ शादी करने से मुकर गया बल्कि जान से मारने की धमकी देने लगा. इस मामले में पीडि़ता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सागर निवासी असिस्टेंट डायरेक्टर को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला द्वारा सप्ताह भर पहले थाने पहुंचकर शिकायत की गई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि गोपालगंज सागर निवासी रामकिंकर सोनी पिता रामकिशोर उम्र 49 वर्ष ने पहले तो अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर नजदीकियां बढ़ाईं. जिसके बाद उसने शादी का झांसा देकर महिला का विश्वास जीत लिया. इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा.

इस दौरान महिला जब भी शादी की चर्चा शुरु करती तो रामकिंकर उसे टाल जाता. लेकिन शारीरिक संबंध्ण बनाते-बनाते दो वर्ष का समय बीत गया तब महिला शादी का दबाव बनाने लगी. जिसे देखते हुए रामकिंकर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि वह महिला को जाने से मारने की धमकी भी देने लगा. कोई रास्ता न देख महिला द्वारा मामले की शिकायत कोतवाली थाने में कर दी गई. शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट डायरेक्टर रामकिंकर सोनी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

डॉ. चतुर्वेदी के सेवानिवृत होने पर निकाला भव्य जुलूस

Thu Jan 1 , 2026
सीहोर। शहर के जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बीके चतुर्वेदी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर शहरवासियों और जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर साथियों के अलावा समस्त कर्मचारियों द्वारा तिलक एवं माल्यार्पण कर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित अपने विचार व्यक्त किए. […]

You May Like