Asian Games 2026 में रोशिबिना देवी ने पक्का किया पदक, वुशु के 60 किग्रा सेमीफाइनल में पहुंचीं

आइची नागोया, एशियन गेम्स 2026 में भारत की रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किग्रा वुशु स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया है।

भारत की रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किग्रा वुशु वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में खेले गए क्वार्टर फाइनल में रोशिबिना ने मकाऊ, चीन की चू मैन सिन को 5-0 से हराया।

इस जीत के साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। रोशिबिना ने प्वाइंट्स के अंतर से ये मुकाबला अपने नाम किया। अब वह बुधवार को सेमीफाइनल में उतरेंगी। एशियन गेम्स में ये रोशिबिना का तीसरा मेडल होगा।

एशियन गेम्स में लगातार पदक विजेता
रोशिबिना इससे पहले 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और 2022 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। मौजूदा एशियन गेम्स में वुशु में भारत का ये पहला पक्का पदक है। रोशिबिना ने सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की शिखा खातून को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

आर्यन का क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म
दो बार के जूनियर वर्ल्ड चैंपियन ने अफगानिस्तान के साफी शहजादा को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की, लेकिन आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में अगले दौर में उनका सफर रुक गया।

आर्यन का मुकाबला पुरुषों के 56 किग्रा सांडा क्वार्टर-फाइनल में उज्बेकिस्तान के सैदुलो अब्दुरशितोव से हुआ। आर्यन ने बहुत मजबूत शुरुआत की और पहला राउंड जीत लिया। हालांकि, उज्बाक फाइटर ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दो राउंड 5-0 से जीते और कुल मिलाकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।

नौवें स्थान पर लैंगलेनटोम्बी देवी
भारत की हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में 18.839 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहीं। इससे पहले न्येमन वांगसु महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रही थीं।

भारत के सूरज सिंह मयांगलामबम भी पुरुषों के चांगक्वान फाइनल में पदक के करीब पहुंचे थे। वह 9.683 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और पोडियम से सिर्फ 0.040 अंक से चूक गए।

Next Post

जल-अनशन पर बैठे प्रह्लाद पांडेय से प्रशासन ने की चर्चा

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर: रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे पिछले सात दिनों से जल-अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडेय से मंगलवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की. एसडीएम धनगर के साथ नगर निगम रिमूवल विभाग के अधिकारी बबलू कल्याणे और स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक मौजूद थीं.अधिकारियों ने पांडेय को बताया […]

You May Like