जो भी खरीदें स्वदेशी होना चाहिए

धार.  पीएम मोदी ने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। जो भी खरीदें, उसमें पसीना किसी न किसी हिंदुस्तानी का होना चाहिए। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। मुझे 2047 तक विकसित भारत बनाना है। सभी व्यापारी भाई बहन जो भी बेचें वो हमारे देश में ही बना हुआ होना चाहिए। अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है। ये तब होगा जब हम देश में बनी हुई चीजों को गर्व से खरीदेंगे।

हमें सबसे पहले ये देखना है कि क्या ये देश में बना है। जब हम ऐसा करते हैं तो हमारा पैसा देश में ही रहता है, जब पैसा देश में रहता है तो उसी से देश का विकास होता है। उसी से सडक़ें बनती हैं, योजनाएं चलती हैं। इससे ही नए रोजगार पैदा होते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 22 सिंतबर से यानी नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। हमें स्वदेशी को लेकर अभियान चलाना होगा, मैं राज्य सरकार से कहूंगा कि हर दुकान पर बोर्ड लगाएं जानें जिन पर स्वदेशी सामानों की जानकारी लिखी हो। खरीदने वाले को भी पता चलेगा कि हम स्वदेशी खरीद रहे हैं। इसके बाद सभा में गर्व से कहो स्वदेशी हैं के नारे गूंजने लगे।

Next Post

मोदीजी ने मोदी है तो मुमकिन है करके दिखाया

Wed Sep 17 , 2025
धार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैंसोला में पीएम मित्रा पार्क के भूमि पूजन एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तव में मोदी है तो मुमकिन है करके दिखाया है। उनके नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक […]

You May Like