ममता ने एकजुटता व भारतीय सशस्त्र बलों के साथ खड़े रहने का किया आह्वान

कोलकाता, 07 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सभी से ऐसे समय में एकजुट रहने की अपील की, जब भारतीय सशस्त्र बल पहलगाम हमलावरों और जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ टेलीकांफ्रेंसिंग बैठक के तुरंत बाद सुश्री बनर्जी ने कहा, “हम केंद्र के साथ मिलकर लड़ेंगे और हम साथ रहेंगे और किसी भी तरह के विभाजन से दूर रहेंगे।”

सीमावर्ती राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाली सुश्री बनर्जी ने हालांकि संयुक्त बैठक के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन अनावश्यक रूप से घबराने की बजाय सतर्क और सावधान रहने पर जोर दिया, क्योंकि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं।

उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने लोगों और सभी राजनीतिक ताकतों से एकजुट रहने और भारतीय सशस्त्र बलों के पीछे खड़े होने का आह्वान किया, जो पहलगाम नरसंहार के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों से लड़ रहे हैं।

उन्होंने लोगों से किसी भी उकसावे और गलत सूचना पर ध्यान न देने, कोई भी निराधार बयान न देने और पक्षपातपूर्ण प्रचार से दूर रहने और समाज में विभाजन पैदा करने से बचने का भी आग्रह किया। सुश्री बनर्जी ने निजी स्कूलों के अधिकारियों से नौ मई को रवींद्र जयंती के दिन से गर्मियों की छुट्टियां थोड़ी पहले करने की भी अपील की।

 

Next Post

भारत के सीमा पार हमले ‘युद्ध की कार्रवाई’ : पाकिस्तान

Wed May 7 , 2025
इस्लामाबाद, 07 मई (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में बुधवार को हुयी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक ने भारत के सीमा पार हमलों से उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया। इसने पाकिस्तानी सशस्त्र बलों को जवाबी कार्रवाई करने […]

You May Like