नाबालिग से धारदार चाकू जब्त

धारदार चाकू लेकर घूमते नाबालिग को पकड़ा

इंदौर: छत्रीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को धारदार चाकू के साथ पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से लोहे का तेजधारदार खटकेदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

प्रधान आरक्षक नवाब सिंह ने बताया कि रात करीब 8.40 से 11.40 बजे के बीच गंगवाल बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान 16 वर्षीय वीर ओसवाल पिता विक्रम ओसवाल को संदिग्ध हालत में रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का तेजधारदार खटकेदार चाकू मिला. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

किराएदार की जानकारी नहीं देने पर मकान मालिक पर केस

Tue Jan 6 , 2026
इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में किराएदार की जानकारी थाने में दर्ज नहीं कराने पर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है. नितिन राठौर द्वारा किराएदार की जानकारी पूछे जाने पर कोई विवरण प्रस्तुत नहीं किया. इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की. Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like