इंदौर:पश्चिम रेलवे ने इंदौर मुंबई के बीच तेजस सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। तेजस स्पेशल ट्रेन 23 को जुलाई को मुंबई से और 24 जुलाई को इंदौर से चलेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त तक चलेगी।
पश्चिम रेलवे ने इंदौर को मुंबई के लिए नई ट्रेन दी है, जो सप्ताह में 3 दिन चलेगी। इंदौर सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। मुंबई से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। बताया जाता है कि उक्त ट्रेन को रेलवे द्वारा तेजस स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया है। मुंबई से इंदौर की दूरी लगभग 14 घंटे में पूरी करेगी, वही इंदौर से भी मुंबई के दूरी 14 में ही पूरी होगी।
तेजस स्पेशल ट्रेन मुंबई से रात 11.20 पर रवाना होगी जो दूसरे दिन दोपहर 1 बजे इंदौर आएगी। इस तरह इंदौर से स्पेशल ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7.10 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में एसी फर्स्ट, एसी सेकंड और एसी थर्ड के कोच होंगे।
