सड़कों से हटाए गए आवारा पशु, 21 को कांजी हाउस भेजा

भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर में आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 21 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजा। साथ ही हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। निगम अमले ने गांधी नगर कांजी हाउस से 17 पशुओं को शासकीय गौशाला भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की। यह कार्रवाई निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर की गई। बरखेड़ा, लहारपुर, सिद्धी सेफरान सिटी, दानिश कुंज, कोलार रोड, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, करोद, भानपुर, माता मंदिर, लालघाटी और बैरागढ़ सहित कई क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। निगम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

 

Next Post

खौफ का डेरा? मारपीट और जान से मारने की धमकी के बीच दो किन्नरों ने छोड़ा सपना हाजी का साथ

Sat Apr 4 , 2026
इंदौर: शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद उस समय नए मोड़ पर पहुंच गया, जब सपना हाजी के डेरे से निकलकर नंदलालपुरा डेरे में लौटे दो किन्नरों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए. दोनों ने दबाव बनाकर झूठी […]

You May Like