सकरिया के बाद धवई व शेरवा के जंगल में लगी भीषण आग

चितरंगी। वन परिक्षेत्र कर्थुआ के शेरवा एवं धवई के जंगल में आज दिन मंगलवार को भीषण आग लग गई। जहां एसडीएम, टीआई व वन अमला मौके से पहुंच आग पर काबू पाने का दावा किया है।

गौरतलब है कि गर्मी के महीनों में इन दिनों जंगलों, खेत व खलिहानों में आग लगना आम बात हो गई है। कर्थुआ रेंज के सकरिया जंगल में बीते दिन सोमवार को भीषण आग लगी थी कि आज धवई व शेरवा जंगल में आग लग गई। जहां देखते ही देखते आग बेकाबू होकर एक किलोमीटर परिधि में फैल गई है। आग पूरी तरह से जंगल को अपने आगोश में ले ली। आग इतनी तेज फैली कि चारों तरफ धुऑ ही धुऑ नजर आने लगी। वही आग बस्तियों की ओर आने लगी है। इसे देख ग्रामीणों ने एसडीएम को जानकारी दी। जहां आज दोपहर के समय एसडीएम, टीआई चितरंगी व वन अमला कर्थुआ मौके से शेरवा गांव पहुंच आग पर नियंत्रण पाने का दावा किया है। लेकिन यहां फायर बिग्रेड मशीन की कमी खली है।

Next Post

राज्य एवं विद्युत पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा गठित, जैसवाल बने अध्यक्ष

Tue Apr 22 , 2025
ग्वालियर। राज्य पेंशनर्स एवं विद्युत पेंशनर्स जिला ग्वालियर की बैठक जच्चाखाना मुरार अस्पताल के भवन में मोहन सिंह राजावत के आव्हान पर आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारीयों द्वारा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। पेंशनरों की एक लंबी अवधि से शासन द्वारा लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया […]

You May Like