मेडिकल कॉलेज में 29 वें न्यूरोएंडोस्कोपी फेलोशिप का आगाज

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में 29वें न्यूरोएंडोस्कोपी फेलोशिप कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम में भारत और विदेश (इटली) से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर एंडोस्कोप द्वारा की गई 5 न्यूरोसर्जरी का प्रदर्शन किया। ये सर्जरी हाइड्रोसेफालस, लम्बर डिस्क (साइटिका के 2 मामले), सीएसएफ राइनोरिया और ब्रेन हेमाटोमा के लिए की गई थीं।

डीन (प्रो. नवनीत सक्सेना) ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश कुशवाह (सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक), डॉ. जितेंद्र गुप्ता (अधीक्षक) और डॉ. वाई.आर. यादव (सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के पूर्व निदेशक) का सहयोग रहा। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. अपर्णा तमास्कर ने किया। वहंीं मुख्य वक्ता दिल्ली के डॉ. वी.पी. सिंह थे। इसके साथ ही सर्जिकल टीम में डॉ. विजय परिहार, डॉ. शैलेन्द्र रात्रे, डॉ. मल्लिका सिन्हा, डॉ. जितिन बजाज, डॉ. केतन हेडाउ, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. जयंत पाटीदार शामिल थे।

Next Post

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया

Thu Feb 26 , 2026
चेन्नई, 26 फरवरी (वार्ता) अभिषेक शर्मा (55), हार्दिक पंड्या (नाबाद 50), तिलक वर्मा (नाबाद 44 ), इशान किशन (38) और सूर्यकुमार यादव (33) की विस्फोटक पारियों के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन बदौलत भारत ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से […]

You May Like