रहली के देवरी चौधरी में युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

सागर। रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी चौधरी ओमकार अहिरवार 28 वर्ष की हत्या के चारो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार को पुराने विवाद के चलते युवक को आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।मृतक के पिता मूलू अहिरवार की रिपोर्ट पर थाना रहली में मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमे विंद्रावन यादव, जुगराज यादव, उमेश यादव, विशाल यादव सभी निवासी देवरी चौधरी, थाना रहली)।

चारों आरोपियों से पूछताछ कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार घटनास्थल से जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की चिकित्सकीय जांच C.H.C. रहली में कराई गई एवं उन्हें विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया पुलिस द्वारा घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार कर विवेचना जारी है। साथ ही, पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा शासकीय योजना के अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता तुरंत प्रदान की गई है एवं स्पॉन्सर योजना तथा पीड़ित प्रतिकर योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

Next Post

करंट लगने से युवक की मौत 

Sun Jun 22 , 2025
दमोह.सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मां बड़ी देवी मंदिर और गायत्री मंदिर के पास बिजली सुधारते समय एक युवक को करंट लग जाने पर घटनास्थल पर ही मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम बिजली सुधारते समय वसीम खान उम्र करीब 25 से 30 वर्ष […]

You May Like