रीवा ननि ने दिया टैम्पो-टैक्सी स्टैण्ड का ठेका

रीवा: नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत टैम्पो-टैक्सी स्टैण्ड फीस एवं व्यवसायिक वाहनो से शुल्क वसूली के लिये ठेका दे दिया गया है. निर्धारित रेट सूची के आधार पर ठेकेदार द्वारा वसूली करनी होगी. मेसर्स एस.डी ग्रुरूप्स एण्ड एजेंसी प्रो0 शुभम कुमार द्विवेदी को ठेका मिला है. ठेकेदार को नगर निगम रीवा के निर्खनामें (रेट सूची) के अनुसार मिनि ट्रक, ट्रैक्टर वालों से रू. 10.00 एवं ट्रक आदि बड़ी गाडिय़ों से रू. 20.00 व्यवसाय शुल्क तथा टैम्पो, टैक्सी स्टैण्ड फीस वसूली निर्धारित दर रू. 5.00 प्रतिदिन की दर से वसूलने का अधिकार दिया गया है.

निर्धारित दर से अधिक वसूली करने पर ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी. उक्त वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य वाहन से फीस नहीं ली जावेगी. सब्जी एवं अनाज के परिवहन में लगे कृषकों के टैक्टर शुल्क से मुक्त हैं. वसूली स्थल- चोरहटा, निपनिया, सिरमौर चौराहा, पुराना बस स्टैण्ड, ढेकहा तिराहा, नया बस स्टैण्ड, धोबिया टंकी, हॉस्पिटल तिराहा, कुठुलिया एवं रतहरा बाईपास के पास निर्धारित हैं, इसके अलावा कोई स्थान निर्धारित नहीं है.

ठेकेदार उन्हीं टैम्पो, टैक्सी से स्टैण्ड फीस वसूली करेगा जो निर्धारित स्थान से सवारी ढोने के उपयोग में लाई जाती हैं तथा लोडिंग, अनलोडिंग एवं विक्रय करने वाले व्यवासायिक वाहनों से व्यवसाय शुल्क की वसूली निर्धारित स्थलों पर ही की जावेगी, अन्य किसी वाहन से वसूली नहीं की जावेगी. ठेकेदार द्वारा कार/ट्रक/बस/मिनी बस एवं अन्य बड़े वाहनों को रोककर वसूली नहीं की जावेगी. बाहरी गाडिय़ों से जो टूरिस्ट की हैं चाहे मारुती, जीप या अन्य छोटे वाहन हों, उन्हें रोक कर वसूली नहीं की जावेगी.

Next Post

जलती कार में मिली लाश

Sat Apr 19 , 2025
उमरिया: जिले के अर्झुली मार्ग पर बीती रात एक जलती हुई कार में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना शहडोल उमरिया हाईवे से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित अर्झुली मार्ग पर रात लगभग 12:00 बजे की है।पुलिस के अनुसार, एक कार […]

You May Like