सतना:प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान मंगलवार को चित्रकूट में वन विभाग द्वारा विकसित श्रीरामवन संस्कृति वन में रामवन गमन अनुभूति वाटिका में पीपल, बरगद और नीम का पौधरोपण किया।
इस मौके पर डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, कुलगुरु चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय भरत मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी साकेत पाण्डेय, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे।
