
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर मध्यप्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता बन गई है। तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता जरूरी है।
