केंद्रीय प्रभारी ने हनुमना में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

मऊगंज: भारत सरकार की केंद्रीय प्रभारी और संयुक्त विकास आयुक्त रुक्मणी अत्रि ने आकांक्षी ब्लॉक हनुमना विकासखंड का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.केंद्रीय प्रभारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पूर्णता, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण तथा शौचालययुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति का अवलोकन किया.

उन्होंने सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण कर बालिका शौचालय, डिजिटल क्लासरूम तथा ड्रॉपआउट नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की. केन्द्रीय प्रभारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलैया की स्मार्ट क्लास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में ओपीडी, प्रयोगशाला, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष एवं टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आकांक्षी ब्लॉक हनुमना की प्रगति और विभिन्न संकेतकों के बारे में जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण मौजूद रहे.

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार : कांग्रेस

Tue Jun 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में बड़े और जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट से इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की […]

You May Like