सीएम डॉ.यादव ने माँ महालक्ष्मी से समृद्धि की कामना कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन, इंदौर, सतना और रीवा के दौरे पर रहेंगे। उज्जैन और इंदौर के दौरे पर प्रस्थान करने से पूर्व उन्होंने एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से माँ लक्ष्मी की आराधना करते हुए लिखा ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः

इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में विराजमान माँ महालक्ष्मी जी की असीम कृपा से हर घर-आंगन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव, सौभाग्य एवं खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही मंगल कामना करता हूँ।

उधर, मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण केवल चिकित्सा विज्ञान से नहीं, बल्कि पर्यावरण की शुद्धता से भी संभव है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल संरक्षण को जीवन का संकल्प बनाने की अपील की।

Next Post

पिता से बोला शाम तक लौटूंगा, पहुँची लाश; दवा प्रतिनिधि की होटल के कमरे में मौत 

Sun Oct 19 , 2025
सतना:शहर के धवारी मोहल्ले में रहने वाले एक दवा प्रतिनिधि की होटल के कमरे में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया है कि महादेवा रोड धवारी निवासी प्रखर तिवारी पिता सतेन्द्र तिवारी (25) […]

You May Like