स्कूली बसों पर आरटीओ की सख्ती, पांच वाहन जप्त 15 पर जुर्माना

इंदौर: एआरटीओ ने कनाड़िया–खंडवा रोड क्षेत्र में स्कूली वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की. कार्रवाई के दौरान परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर सेफ्टी और स्पीड गवर्नर की जांच की गई. टीम ने बच्चों व अभिभावकों से फीडबैक भी लिया कि चालक तेज गति या मोबाइल फोन का उपयोग तो नहीं करते. जांच में चार स्कूली वाहन और एक बस बिना परमिट व फिटनेस के पाई गईं, जिन्हें जप्त कर लिया. वहीं पांच बसों पर फिटनेस न होने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई.

15 से अधिक वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन में एक लाख तीन हजार रुपए का टैक्स व जुर्माना वसूला गया. मामले में आरटीओ ने कहा कि सुरक्षा मानकों के पालन के लिए स्कूली वाहनों की ऐसी चेकिंग आगे भी जारी रहेगी और स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि सभी वाहन फिटनेस और वैध दस्तावेजों के साथ ही संचालित करें.

Next Post

बेटियों की मन की बात अब होगी सुरक्षित, पुलिस की अनोखी मुस्कान पहल शुरू

Sat Nov 22 , 2025
ग्वालियर: शहर की बेटियां अपने मन की बात लिखकर मुस्कान की टोकरी में रखेंगी। महिला आईपीएस अनु बेनीवाल ने बेटियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। आईपीएस अधिकारी अपनी टीम के साथ बच्चियों के स्कूल कॉलेज और अन्य जगह मुस्कान की टोकरी लेकर पहुंचेगी। जिसमें बेटियां […]

You May Like