उमरिया से लापता 5 छात्राएं मैहर में मिलीं

सतना: उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या छात्रावास से लापता हुई पांच छात्राएं मैहर पुलिस को रेलवे स्टेशन रोड पर मिल गईं। छात्राओं के मिलते ही मैहर पुलिस ने पाली पुलिस को सूचना दी।पुलिस के अनुसार, कक्षा 8 में पढऩे वाली ये पांच छात्राएं शनिवार रात को अपने छात्रावास से लापता हो गई थीं।

इसकी खबर मिलते ही छात्रावास में हडक़ंप मच गया और उनकी तलाश शुरू की गई। जब बच्चियों का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्राएं मैहर माता के दर्शन करने का प्लान बना रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पाली पुलिस ने मैहर थाना पुलिस से संपर्क किया और बच्चियों को खोजने में मदद मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहर पुलिस ने तत्काल बच्चियों की तलाश शुरू की। दोपहर में उन्हें मैहर के रेलवे स्टेशन रोड से सुरक्षित ढूं? निकाला। बरामद होने के बाद छात्राओं ने बताया कि वे सभी एक ही कक्षा में पढ़ती हैं और शनिवार की रात 9 से 10 बजे के बीच पाली रेलवे स्टेशन से जबलपुर जाने वाली ट्रेन से मैहर पहुंची थीं। उनका मकसद सिर्फ मैहर माता के दर्शन करना था। पुलिस ने सभी छात्राओं को सुरक्षित पाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

Next Post

गोयल ने ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री के साथ की बातचीत

Mon Aug 18 , 2025
मुंबई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर बातचीत की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया विपक्षी व्यापार समझौते की प्रगति की समीक्षा भी की गई। श्री गोयल […]

You May Like