नगर निगम को सिटी प्लानर की तलाश, निगमायुक्त ने लिखा पत्र

ग्वालियर: निगम के सिटी प्लानर के रिटायरमेंट के साथ ही यह पद खाली हो गया है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने आयुक्त नगर ग्राम निवेश भोपाल को इस पद पर नियुक्ति के लिये पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि नगर निगम ग्वालियर में कोई भी सिटी प्लानर पदस्थ नहीं है। इससे कामकाज में परेशानी होने की आशंका है। सिटी प्लानर एपीएस जादौर रिटायर हो गये हैं। इस वजह से यह पद रिक्त हो गया है।

वर्तमान में निगम में कोई भी सिटी प्लानर नहीं होने से भविष्य में कालोनी सेल एवं भवन शाखा का कार्य प्रभावित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि निगम में लंबे समय से पदस्थ रहे। सिटी प्लानर पवन सिंघल को निलंबित कर दिया गया है। इस वजह से इस पद पर निकट भविष्य में नियुक्ति होगी इसको लेकर संदेह बना हुआ है।

Next Post

बजरंग दल ने किया दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Mon Nov 3 , 2025
ग्वालियर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अयोध्या में कारसेवकों के हुतात्माओं की स्मृति में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और हजीरा सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रांत मंत्री नवल भदोरिया ने बताया कि अयोध्या में कारसेवकों पर चलाई गई पुलिस की गोलियों […]

You May Like