इंदौर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को छह नए न्यायाधीश मिले हैं, जिनमें दो जस्टिस आनंद सिंह बेहरावत और हिमांशु जोशी का इंदौर से गहरा नाता है। इससे प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव और प्रतिष्ठा बढ़ी है।सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 2 जुलाई को हुई बैठक में इन छह नामों को मंजूरी दी। नए नियुक्त जजों में जस्टिस राजेश कुमार गुप्ता, आनंद सिंह बेहरावत, आलोक अवस्थी, अजय कुमार निरनकरी, जयकुमार पिल्लई और हिमांशु जोशी शामिल हैं।
इसके साथ ही कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के लिए पांच न्यायिक अधिकारियों के नाम भी स्वीकृत किए हैं, जिनमें रमेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल शामिल हैं। इन नियुक्तियों से मध्य प्रदेश की न्यायिक प्रणाली को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
