ग्वालियर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अयोध्या में कारसेवकों के हुतात्माओं की स्मृति में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और हजीरा सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रांत मंत्री नवल भदोरिया ने बताया कि अयोध्या में कारसेवकों पर चलाई गई पुलिस की गोलियों की गूंज को नहीं भूल सके हैं। गोलीकांड की निशानी आज भी अयोध्या की गलियों में मौजूद है।
बजरंग दल कई वर्षो से अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्मस्थली को मुक्त करने के लिए प्रथम कार सेवा के दोरान तत्कालीन सपा सरकार के आदेश पर निहत्थे कारसेवक और राम भक्तों पर गोलीबारी करवाई गई।जिसमें राम भक्तों की जान गई उन्हीं कार सेवकों की आत्मा की शांति के लिए हुतात्मा दिवस मनाया जाता है। रक्तदान करने वालों में हरि सेंगर, रविराज लूडेले, लोकेश कुशवाह, दीपक मिश्रा, बंटू रजक, अमित तिवारी, शिवजी तोमर, चमन गर्ग, अनिल रजक, शिवराज राणा, दुष्यंत दांतरे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता ने शिविर में रक्तदान किया एवं 130 लोगो ने रक्त पंजीयन करा कर जरूरतमंदो को रक्त दान करने का संकल्प लिया।
