भूमि पेडनेकर ने जम्मू में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने जम्मू में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की है।

भूमि पेडनेकर हाल ही में बाढ़ प्रभावित जम्मू गईं और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है, जिससे पीड़ितों को उम्मीद और सहारा मिल रहा है।

भूमि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया।उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा,“भारत के कई हिस्सों में आई बाढ़ ने अनगिनत परिवारों से सब कुछ छीन लिया है। सिर्फ घर नहीं, बल्कि उनकी पूरी ज़िंदगी की नींव छिन गई है। समुदाय अकेले उबर नहीं सकते। लेकिन उम्मीद है। हम सब मिलकर उनके साथ खड़े हो सकते हैं। @हुसैनमंसूरी और मैंने @केट्टीइंडिया के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है।”उन्होंने लिखा,“धन्यवाद @संयम पंडोह और उनकी टीम को, जिन्होंने जम्मू में ज़मीनी स्तर पर लगातार काम किया। मुझे उम्मीद है यह अभियान आपके प्रयासों को और मज़बूत करेगा। और एक बड़ा धन्यवाद टीम @बीडीआरएफ ऑफिसयल को, जिन्होंने हमें हर संभव ज़मीनी सहयोग दिया। हम सदा आभारी रहेंगे।”

 

 

Next Post

आदित्य पंचोली ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर वापसी की

Fri Oct 3 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। आदित्य पंचोली ने अपने शुरुआती दिनों का एक पुराना वीडियो एक्स पर शेयर किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा,“40 साल बॉलीवुड में… और अब मैं यहाँ हूँ। 112 किरदार और अनगिनत यादें। मैं […]

You May Like