पूर्व विधायकों की पेंशन व सुविधाएं बढ़ाने की मांग, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आज पूर्व विधायक मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान सिंह यादव ने भेंट कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पूर्व विधायकों की पेंशन एवं भत्तों में वृद्धि करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही रेल यात्रा के लिए एसी प्रथम श्रेणी में कूपन सुविधा उपलब्ध कराने और पूर्व विधायकों का सम्मेलन आयोजित करने का भी आग्रह किया गया।

इस दौरान भगवान सिंह यादव ने कहा कि समय-समय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों की सुविधाओं की समीक्षा कर उन्हें यथोचित लाभ दिया जाना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष ने ज्ञापन पर आवश्यक विचार करने का आश्वासन दिया।

Next Post

मादक पदार्थ के सेवन का टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद नवाज की जाँच चल रही है: पीसीबी

Wed Apr 22 , 2026
लाहौर, 22 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को कहा कि मोहम्मद नवाज के मादक पदार्थ सेवन की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस मामले में जांच चल रही है। पीसीबी के प्रवक्ता ने बताया, “ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस […]

You May Like