ग्वालियर मेले में 15 से अधिक विभागों की लगेंगीं प्रदर्शनी

ग्वालियर: ग्वालियर के ऐतिहासिक मेले में इस वर्ष भी 15 से अधिक शासकीय विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए जा रहे कार्यों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगीं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनायें, जनहित में किए गए कार्यों और प्रदेश भर में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जायेगा।

प्रदर्शनी के माध्यम से ग्वालियर अंचल में विकास के लिये किए गए कार्यों को भी फोटो एवं वीडियो के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री के निर्देश पर सभी विभागों द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विभागीय प्रदर्शनी की तैयारियां तेजी से प्रारंभ कर दी गई हैं। 25 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले ग्वालियर के ऐतिहासिक मेले में विभागीय प्रदर्शनियां समय पर लगें, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

विभागीय प्रदर्शनियों में जिन विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाना हैं उनमें नगर निगम ग्वालियर, संयुक्त संचालक कृषि, उप संचालक पशुपालन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, कृषि विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एमपीआरडीसी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण, उद्यानिकी और जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग शामिल हैं।

Next Post

ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सडक़ को बस चालको ने बना दिया पार्किंग स्थल

Sat Dec 13 , 2025
रीवा:ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर जाने वाली सडक़ को बस चालको ने पार्किंग स्थल बना लिया है. अन्र्तराज्यीय चलने वाली बसे सडक़ में खड़ी रहती है, इसके साथ ही कई पुराने कबाड़ वाहन भी खड़े है. जिसके चलते एक तरफ का मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है और केवल […]

You May Like