सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं सीईओ जिला पंचायत अंशुमन राज के मार्गदर्शन में स्थानीय टाटा कॉलेज में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज 2025 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन संपदा से परिचित कराना था। प्रतियोगिता में जिले के 210 स्कूलों के 630 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीयन कर भाग लिया, जिससे सीधी प्रदेश में 9वें स्थान पर रहा।
लिखित परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 18 छात्र, 6 स्कूलों से चयनित होकर मल्टीमीडिया क्विज में शामिल हुए, जिसमें कुल 10 रोचक राउंड्स आयोजित हुए। क्विज मास्टर की भूमिका नेहा सिंह ने निभाई।काशी उ.मा.वि. अमिलिया, सांदीपनि मॉडल स्कूल सिहावल, सूर्या पब्लिक स्कूल अमिलिया विजेता रहीं, जबकि डीकेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल घोघरा, पीएम श्री स्कूल टिकरी, उ.मा.वि. धुम्मा उपविजेता बने।विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और एमपी पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए पुरस्कार स्वरूप भ्रमण कूपन प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुजीत मिश्र, पवन सिंह समेत कई शिक्षकों और अधिकारियों का योगदान रहा।
