परासिया: पश्चिम वन परिक्षेत्र परासिया के ग्राम जमुनिया पठार में बीती रात तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। किसान धारा सिंग पिता जसन लाल के घर के पीछे कोठे में बकरी बंधी हुई थी। घटना बीती रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना पर रविवार मौके पर पहुंचे वन अमला ने घटना की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया की जिस प्रकार से बकरी का शिकार हुआ, तेंदुआ शिकार करता है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अलका भूरिया ने बताया कि बीती रात ग्राम जमुनिया पठार के किसान धारा सिंह के कोठे में तेंदूए ने एक बकरी का शिकार किया है विभाग को गांव के आसपास तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं जिससे स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट हो रही है। विभाग ने मामले में पंचनामा बनाते हुए प्रकरण पंजीकृत कर लिया है किसान को मुआवजा के लिए कार्यवाही की जा रही है।
