चेचक टीकाकरण रणनीति विकसित करने वाले चिकित्सक विलियम एच. फोएगे का निधन

न्यूयॉर्क, 25 जनवरी (वार्ता) चेचक टीकाकरण रणनीति विकसित करने वाले अमेरिकी चिकित्सक विलियम एच. फोएगे का अटलांटा स्थित उनके आवास में निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेचक उन्मूलन ‘दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य सफलताओं में से एक’ था। इस रणनीति के कारण ही 1970 के दशक में इस बीमारी का उन्मूलन संभव हुआ।

फोएगे के मित्र और सहयोगी मार्क रोसेनबर्ग के अनुसार, शनिवार शाम उनकी मृत्यु दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से हुई। अखबार ने बताया कि श्री फोएगे ने 1977 से 1983 तक रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक के रूप में भी काम किया, जहाँ उन्होंने अमेरिका में एड्स महामारी के शुरुआती दौर में बचाव प्रक्रिया का नेतृत्व किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 में, तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने श्री फोएगे को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया था।

Next Post

सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: पहली बार 5,000 डॉलर के पार

Mon Jan 26 , 2026
न्यूयार्क 26 जनवरी (वार्ता) वैश्विक बाजारों में भू-राजनीतिक अनिश्चितता और निवेशकों के बीच बढ़ती घबराहट के चलते रविवार देर रात सोने की कीमतों ने $5,000 प्रति औंस के ऐतिहासिक मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प […]

You May Like