विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में तोमर ने कहा कि होली का त्योहार रंगोत्सव, भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला पर्व है।

उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है, जिसमें होलिका दहन के माध्यम से अधर्म के अंत का संदेश दिया जाता है।

तोमर ने कहा कि लोग आपस में रंग-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा सनातन परंपराओं, अनेकता में एकता और भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं। श्री तोमर ने पुनः शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सर्वत्र खुशहाली का वातावरण बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होता रहे।

Next Post

मप्र में संगठन और सरकार का तालमेल अच्छा,जल्द होंगी निगम मंडलों में नियुक्तियां: उमा भारती 

Mon Mar 2 , 2026
बैतूल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे शांत, संतुलित और अनुभवी नेतृत्व प्रदान कर संगठन को मजबूत दिशा दे रहे हैं। नागपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन से भोपाल लौटते समय बैतूल जिले के […]

You May Like

मनोरंजन