
सारनी। नगर के सेंट्रल बैंक के पास जियो के ट्रांसफार्मर में करंट आने से लाइनमेन बुरी तरह झूलस गया है. गंभीर रूप से घायल होने पर एमपीईबी हॉस्पिटल में प्राथामिक इलाज के बाद बैतूल रेफर किया है. मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास सेंट्रल बैंक के पास जियो कंपनी के ट्रांसफार्मर में मीटर लगाते समय अचानक रिटर्न करंट आने की वजह से बुरी तरह झूलस गया है. मौके पर काम करने वाले कर्मियों ने तत्काल एमपीईबी हॉस्पिटल मे प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल भेजा गया है.बताया जाता है कि विद्युत कंपनी मे ठेके पर काम करने वाले शिवकुमार जियो कंपनी के ट्रांसफार्मर के पास स्मार्ट मीटर लगाते समय रिटर्न करंट आने कि वजह से पीठ एवं पैर बुरी तरह जल गया है. बताया जाता है जियो के ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने से पहले लाइन बंद कर दी थी. इसके बावजूद भी रिटर्न सप्लाई आने से लाइन मेन जल गया है. घटना की जानकारी मिलते ही ठेकेदार प्रदीप कुमार हॉस्पिटल पंहुच कर गंभीर रूप से घायल लाइन मेन से मुलाक़ात कर इलाज के लिए बैतूल लेकर गए है.
