लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 38वीं किश्त, सीएम डॉ यादव लहार से करेंगे 1,835 करोड़ रुपये का अंतरण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। तब से जून 2026 तक योजना की 37 किश्तों का नियमित रूप से सफल अंतरण किया जा चुका है। आज लाभार्थी महिलाओं को 38वीं किश्त की सौगात मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों की भी बड़ी सौगात देंगे। वे 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 40 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई जनकल्याणकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे।

इस प्रकार लहार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। राज्य सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश में विकास परियोजनाओं को भी गति दी जा रही है।

 

 

Next Post

मुख्यमंत्री साय को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण

Sun Jul 12 , 2026
रायपुर, 11 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उनके निवास कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गोंचा महापर्व-2026 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए महापर्व […]

You May Like