ग्वालियर में मनी ईद, 116 ईदगाह-मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

ग्वालियर: आज यहां शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार पूरे उल्लास से मनाया गया। सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने पहुंचकर एक साथ नमाज अदा की। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू भाईयों को सिवैयों पर आमंत्रित किया। शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाई जा रही है। ईद की नमाज में उन्होंने देश और दुनिया में शांति रहने की दुआ मांगी।

सभी मस्जिद और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने विशेष नमाज अदा की। शहर में ईद के मौके पर करीब 1500 से अधिक पुलिस के जवान-अधिकारी तैनात किए गए हैं। शहर में किसी तरह का माहौल न बिगड़े, इसके लिए खास सुरक्षा व्यवस्था की गई। नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मीठी ईद की खुशी बाजारों में भी रही। शहर के बाजार फैनी, सेवइयां से सजे हुए हैं। हर तरह खुशी और उल्लास का माहौल रहा।

Next Post

सडक़ हादसों में चार घायल

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: कोतवाली, बरेला, मझगवां थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों मेें चार लोग घायल हो गए । कोतवाली पुलिस ने बताया कि आशीष कुमार सिंह 36 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर स्पार्क अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़ा फुहारा के पास कार क्रमंाक एपमी 20 सीएल 0449 के […]

You May Like