जबलपुर: कोतवाली, बरेला, मझगवां थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों मेें चार लोग घायल हो गए । कोतवाली पुलिस ने बताया कि आशीष कुमार सिंह 36 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर स्पार्क अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़ा फुहारा के पास कार क्रमंाक एपमी 20 सीएल 0449 के चालक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया जिसे वह एवं दोस्त दिनेश गिर गए दोनों को चोटेें आ गई ।
इसी प्रकार मझगवां थाने में हुकुमचंद हल्दकार 55 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 13 मझगवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मनमोहन दूध डेयरी के सामने कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 4487 के चालक ने उसके पिता सुखदेव प्रसाद को साईड से टक्कर मार चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार बरेला थाने में प्रदीप कुमार गौड निवासी ग्राम जैतपुरी गोराबाजार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि नीमखेडा के पास उसके भतीजे साहिल गौड को बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एच 9549 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आ गई।
