उत्तर कोरिया का भीषण शक्ति प्रदर्शन, एक साथ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, किम जोंग-उन की अमेरिका और जापान को ‘अकल्पनीय अंजाम’ भुगतने की डरावनी चेतावनी

प्योंगयांग/सियोल | ईरान युद्ध के वैश्विक तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने एक साथ 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दुनिया को दहला दिया है। प्योंगयांग के सुनान इलाके से दोपहर करीब 1:20 बजे किए गए इस परीक्षण ने दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका को हाई अलर्ट पर रहने को मजबूर कर दिया है। दक्षिण कोरियाई सेना ने इसे किम जोंग-उन की शक्ति का ‘असामान्य प्रदर्शन’ करार दिया है। समुद्र में गिरे इन प्रोजेक्टाइल्स के बाद पूरे क्षेत्र में सैन्य निगरानी बढ़ा दी गई है, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मिसाइल लॉन्च करना उत्तर कोरिया की आक्रामक युद्ध रणनीति का सीधा संकेत है।

‘फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास का सैन्य जवाब

यह परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ के कड़े विरोध के रूप में देखा जा रहा है। 9 मार्च से शुरू हुए इस रक्षा प्रशिक्षण को उत्तर कोरिया अपनी संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा मानता है। किम जोंग-उन की प्रभावशाली बहन किम यो-जोंग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इन अभ्यासों के नतीजे ‘भयानक’ होंगे। तानाशाह किम ने इन मिसाइलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय जगत को संदेश दिया है कि वे अपनी सुरक्षा नीतियों से कोई समझौता नहीं करेंगे और किसी भी विदेशी दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

ट्रंप की बातचीत की पेशकश पर प्रहार

हैरानी की बात यह है कि मिसाइलों का यह शोर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किम जोंग से बातचीत की इच्छा जताने के ठीक एक दिन बाद आया है। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि वे किम के साथ द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने के इच्छुक हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया ने कूटनीतिक बातचीत के बजाय मिसाइल दागकर यह साफ कर दिया है कि उसकी दिलचस्पी फिलहाल सुलह के बजाय अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में है। अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसियां अब इन मिसाइलों की मारक क्षमता और सटीक रेंज का गहराई से विश्लेषण करने में जुटी हैं।

Next Post

ईरान की पाताललोक वाली 'मिसाइल सिटी' से दुनिया में दहशत, आत्मघाती ड्रोनों का जखीरा तैनात, हॉर्मुज जलमार्ग बंद कर कच्चा तेल $200 पहुँचाने की दी खुली चेतावनी

Sat Mar 14 , 2026
तेहरान | ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच ईरानी सेना ने अपनी गुप्त ‘मिसाइल सिटी’ के वीडियो जारी कर वैश्विक शक्तियों को चुनौती दी है। जमीन के नीचे मीलों लंबी सुरंगों में बनी इस सैन्य नगरी में लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइलें, समुद्री खदानें और घातक आत्मघाती ड्रोनों का विशाल जखीरा […]

You May Like

मनोरंजन