विवाद शांत कराने गए सेल्समैन, मकान मालिक पर हमला

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम लमकना कलारी में बीती रात विवाद शांत कराना एक सेल्समैन को भारी पड़ गया। दुकान के सामने झगड़ा करने से मना करने पर तीन दबंग युवकों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सेल्समैन, मकान मालिक को गंभीर चोट आ गई। जबकि एक अन्य भी घायल है। पुलिस के मुताबिक अरुण सिंह निवासी गाजीपुर, यूपी का पिछले एक वर्ष से लमकना कलारी में सेल्समैन है। बीती रात करीब 10:45 बजे वह अपनी दुकान पर था।

दुकान के सामने आरोपी शिवकुमार बर्मन, चिप्पू बर्मन और रोहित बर्मन मिलकर अंकित ठाकुर नाम के युवक के साथ विवाद कर रहे थे।जब अरुण सिंह ने मना किया तोआरोपी आक्रोशित हो गए। शिवकुमार बर्मन ने हाथ में लिए लोहे की रॉड से अरुण के सिर पर हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। वहीं चिप्पू बर्मन ने मारपीट की, जिससे अरुण की बाईं आंख और गाल पर गंभीर चोटें आईं। हंगामा सुनकर जब अरुण के मकान मालिक श्यामलाल पटेल बचाने आए, तो आरोपी रोहित बर्मन ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं कंधे में गहरी चोट आई। आरोपियों ने बीच-बचाव कर रहे अंकित ठाकुर को भी नहीं छोड़ा और उसके पैर की जांघ में चोट पहुंचाई

Next Post

सूने घर में चोरों ने बोला धावा

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को साकार श्रीवास्तव 50 वर्ष निवासी बाजशाहपुर गुडग़ांव हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह […]

You May Like