सूने घर में चोरों ने बोला धावा

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को साकार श्रीवास्तव 50 वर्ष निवासी बाजशाहपुर गुडग़ांव हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुडग़ांव हरियाणा में प्राईवेट काम करता है उसके पिता का मकान विजय चौक जयप्रकाश नगर में है जिसमें ताला लगा रहता है।

18 मार्च को उसके पड़ोसी दुर्गा राय ने फोन करके बताया कि आपके मकान का गेट एवं कमरे के ताले टूटे हुये हैं ऐसा लगता है आपके घर में चोरी हो गयी है, गुरूवार शाम अपने घर आया देखा चारों कमरों के दरवाजे के ताले टूटे हुये थे घर में रखे 2 टिल्लू पम्प, फ्रिज का कम्प्रेसर, टीव्ही, इनवर्टर, बेटरी, सीसीटीव्ही कैमरा, 3 गैस सिलेण्डर, 3 परात, घास काटने की मशीन, 10 नग नल की टोटियां, स्टील का कुछ बर्तन, टंकी कुल कीमती लगभग 60 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

जीतू ने भरे मंच से पूर्व सांसद को टोंका, व्यक्तिगत रूप से पुचकारा ..

Sat Mar 21 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित नीखराजी मोबाइल मत देखो, हमारी बात भी सुनो, जैसे ही ये शब्द कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भरे मंच से कहे, ठीक वैसे ही कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल, पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित कई […]

You May Like