आइची नागोया, 27 सितंबर (वार्ता) भारत की महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने अपनी हीट में जीत दर्ज करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
तमन्ना, स्नेहा सत्यनारायण शनुवल्ली, सुदेशना शिवांकर और अभिनया राजाराजन की भारतीय चौकड़ी ने 43.65 सेकेंड का सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया और ओवरऑल तीसरी सबसे तेज टीम के रूप में फाइनल में जगह बनाई। फाइनल कल आयोजित होगा।
