
रीवा, रीवा जिले के गोविंदगढ़ में मौज मस्ती के बीच मामूली विवाद को लेकर एक युवक को उसके ही पहचान वालों ने चा$कू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. चाकू बाजी में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले मे पहले से चिन्हित एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकी अन्य की तलाश कर रही है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 11 अगस्त की शाम मृतक अमित सिंह पार्टी मनाने गया हुआ था. शाम तकरीबन 8 बजे जब वह वापस लौट रहा था तभी आरोपी भी पार्टी मनाने के लिए जा रहे थे, इस दौरान रानी तालाब मंदिर टीकर के पास दोनों की मुलाकात हुई थी. बताया गया की मृतक और आरोपियों के बीच पहले से जान पहचान थी, इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई तभी आरोपियों ने अमित सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है की घटना मैं शामिल चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. मृतक टीकर के बलगाहिन टोला का निवासी है जबकि आरोपी भी पास के गांव के ही रहने वाले है. हालांकि घटना का प्रमुख कारण का खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है.
