मिशेल ओवेन को चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह पंजाब किंग्स की टीम में मिली जगह

धर्मशाला 07 मई (वार्ता) चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष सत्र के लिए पंजाब किंग्स की टीम में शामिल किया गया है।

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने 23 वर्षीय ओवेन का टीम में स्वागत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी इस सत्र के अंतिम चरण के लिए मिशेल ओवेन को अपनी टीम में शामिल करके बहुत खुश हैं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे मैंने पिछले 12 महीनों में बहुत करीब से देखा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है और साथ ही कुछ बहुत ही उपयोगी मध्यम गति की गेंदबाजी भी कर सकता है। मैं उसे टीम का हिस्सा बनाकर वास्तव में उत्साहित हूं और जल्द से जल्द उसके यहां आने का इंतजार कर रहा हूं।”

तीन करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स में शामिल हुए ओवेन ने 34 टी20 मैचों में कुल 646 रन बनाए हैं और 10 विकेट लिए हैं। उनके नाम दो शतक भी हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 108 है।

टीम में शामिल होने पर ओवेन ने कहा, “मैं पंजाब किंग्स में शामिल होने का अवसर पाकर वास्तव में उत्साहित हूं।”

पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी सतीश मेनन ने कहा, “हमें विश्वास है कि मिच ओवेन के पास आईपीएल में कामयाब होने के लिए कौशल और स्वभाव है।”

 

 

Next Post

शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सशस्त्र सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की जा रही फायरिंग के मद्देनजर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ […]

You May Like