रुद्रप्रयाग में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

देहरादून 23 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में बुधवार देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने गुरुवार को बताया कि मध्य रात्रि समय 23:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना के अनुसार वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना मिलते ही अगस्तमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में बचाव टीम तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जहां पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

श्री यदुवंशी ने बताया कि बचाव टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए शवों को खाई से निकालने का अभियान प्रारंभ किया गया, जिसमें अब तक एक शव को निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया है, जबकि शेष शवों को निकालने की कार्यवाही जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (30) , निवासी औरिंग, अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, (35) और अंशुल पुत्र धनपाल, (28) दोनो निवासी ग्राम सुरसाल, जनपद रुद्रप्रयाग हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सुमिताभ , जांगिड़ वार्ता

 

 

 

 

Next Post

निगम आयुक्त ने किया भागीरथपुरा क्षेत्र का निरीक्षण

Thu Apr 23 , 2026
इंदौर:नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज भागीरथपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे, जोनल अधिकारी आनंद रैदास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री सिंघल ने क्षेत्र में प्रगतिरत नर्मदा जल प्रदाय लाइन, सीवरेज लाइन एवं सड़क […]

You May Like