सतना : जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.सभापुर थाना प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दुष्कर्म के इस मामले में लगातार तलाश थी.
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र उर्फ कल्लू शर्मा (निवासी नयागांव) को धर दबोचा. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की गई थी. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी मदद से आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
