स्कूल के पास लगी पान मसाला की गोमती ननि ने हटाई

रीवा। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार विद्यालयों के आसपास स्वच्छता एवं छात्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में स्कूल के समीप संचालित तंबाकू, गुटखा एवं पान-मसाला के ठेले/गोमती को हटाने की कार्रवाई की गई. जिसमें पीके स्कूल के पूर्वी गेट के पास पान-मसाला की गोमती जमा ली गई जिसे हटाया गया. इसके अतिरिक्त स्कूल की बाउड्रीवॉल से सटाकर जमाई गई अन्य गोमतियों को भी हटाया गया. इसी प्रकार सिरमौर चौराहा में ज्ञानस्थली स्कूल के पास पान-मसाला की गोमतिया हटाई गई एवं चेतावनी दी गई कि दुबारा पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी. साथ ही सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत धोबिया टंकी से लेकर वार्ड 45 तक विशेष अभियान चलाते हुए सडक़ पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई एवं बाधित आवागवन सुचारू किया गया. कोठी कम्पाउण्ड वेंकट भवन के सामने से भी अवैध गोमतियों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण प्रभारी रावेन्द्र शुक्ला, सुखेन्द्र चतुर्वेदी, अतिक्रमण सहायक अच्छेलाल पटेल मौजूद रहे.

Next Post

कमिश्नर साइकिल से पहुंचे कार्यालय

Wed Feb 4 , 2026
रीवा। पर्यावरण की सुरक्षा तथा स्वयं की स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से सप्ताह में मंगलवार के दिन कमिश्नर बीएस जामोद की पहल पर अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं. यह क्रम लगातार बना हुआ है. सुमंगल साइकिल दिवस पर कमिश्नर और अन्य अधिकारी साइकिल से कमिश्नर कार्यालय […]

You May Like