सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान का टूटा ताला

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत रैगवां में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और दुकान के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जिला सागर गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रैगवां राम आश्रम विहार के सामने निवासी सुशील कुमार चड़ार (63) शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। शाम करीब 4 बजे वे अपनी पत्नी मालती चड़ार, बेटी कंचन और छोटी बेटी नेंसी के साथ मकान में ताला लगाकर अपने ससुराल ग्राम जेजट खेड़ा जिला सागर गए थे। वहां परिवार में शोक कार्यक्रम था। सुशील कुमार जब रात करीब 12 बजे परिवार सहित वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करते ही उनके होश उड़ गए। कमरों का पूरा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। सोने के जेवर 2 हार, झुमकी, कान की बाली, अंगूठी और छोटा मंगलसूत्र, चांदी का करधन, पायल, चांदी के सिक्के और भगवान की पूजा के बर्तन, अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद और बच्चों की गुल्लक, घर में रखी दुकान का सामान और एक इलेक्ट्रिक तराजू गायब था।

Next Post

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने पार्थ जिंदल को चेयरमैन नियुक्त किया

Mon Aug 31 , 2026
मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक मंडल ने श्री पार्थ जिंदल को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। श्री जिंदल इस संयुक्त उपक्रम के गठन के समय से ही […]

You May Like