बुधनी। सिविल अस्पताल परिसर में नव निर्मित कुंडेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा मेंमहिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर कलश रखकर सहभागिता की. मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया. अस्पताल परिसर में नव निर्मित कुंडेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अर्जुन मालवीय एवं सीबीएमओ डॉ. डी. बड़ोदिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया. सोमवार को हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा. कलश यात्रा में भाजपा नेता अर्जुन मालवीय, हिउस अध्यक्ष सतीश गुप्ता, धीरेंद्र तिवारी, सतेंद्र शर्मा, विनोद शिवहरे, अजीत सिंह राजपूत, मनीष बाजपेई, पीयूष बिल्लौरे उपस्थित थे.
