प्रतिबंध के बाद भी आए पर्यटकों को वापस लौटाया

बुधनी। कलेक्टर बालागुरु के के निर्देशानुसार वर्षाकाल में जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं. इन स्थानों परदुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके. नायब तहसीलदार रामलोचन तिवारी ने बताया कि आज दिगंबर वॉटरफॉल पर भोपाल से आए 15 से अधिक पर्यटकों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनजऱ वापस लौटाया गया. अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें.

Next Post

डबल मर्डर का फरार इनामी दोषी गिरफ्तार

Sun Jul 12 , 2026
सीहोर। कोतवाली पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी एवं डबल हत्या के मामले में आजीवन कारावास से दंडित आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी वर्ष 2021 में पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था. वर्ष 2010 में ग्राम धामनखेड़ा में लड़की छेडऩे […]

You May Like