MP Weather Alert: 23 तक तेज हवा के साथ रहेगा बारिश का दौर

भोपाल: मध्यप्रदेश में 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार मूसलाधार बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, नर्मदापुरम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन सहित जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. मंगलवार को भी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई.

जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी निर्मित हुई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान तेज गति से हवाएं भी चलेंगी.मौसम वैज्ञानिको के अनुसार मानसून ट्रफ़ वर्तमान में, दीव, सूरत, नंदुरबार, अमरावती, दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर डिप्रेशन के केंद्र से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है. एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर और संलग्न गुजरात पर माध्य समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है. हवाओं का क्षेत्र भारतीय क्षेत्र में 20° उत्तरी अक्षांश के साथ माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य अवस्थित है.

Next Post

MP की कमान किसे? जैन रहेंगे या जाएंगे, राजौरा, अलका या फिर पंकज में से कौन

Wed Aug 20 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश की नौकरशाही के बीच इन दिनों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि 31 अगस्त को रिटायर हो रहे मुख्य सचिव अनुराग जैन के बाद प्रदेश की कमान किसके हाथों में होगी। क्या जैन का कार्यकाल आगे बढ़ेगा या फिर डॉ. राजेश राजौरा, अलका उपाध्याय और पंकज अग्रवाल जैसे […]

You May Like