
शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व में हथिनी लक्ष्मी ने एक स्वस्थ नर बच्चे को जन्म दिया। वन परिक्षेत्र में जन्मे इस नवजात के साथ अब पार्क में हाथियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। डीएफओ प्रियांशी सिंह ने बताया कि टाइगर ट्रेकिंग के लिए जून 2023 में सतपुड़ा से करीब 14 वर्षीय हाथी सिद्धनाथ और हथिनी लक्ष्मी को लाया गया था। नए मेहमान के आगमन से पार्क प्रबंधन में खुशी का माहौल है।माधव टाइगर रिजर्व में पहले से मौजूद बाघों से भी दो शावकों का जन्म हो चुका है। हाथी के बच्चे के जन्म से रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण को और बल मिला है।
