शहडोल, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ से प्रयागराज जा रही यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, इनमें से पांच लोगों की हालत चिंताजनक है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जा रही यात्री बस गोहपारू थानाक्षेत्र के असवारी गाँव के पास बीती देर रात पलटकर कर एक खेत में चली गई। बस में करीब 90 यात्री थे, जिसमें 15 यात्रियों को चोट आई है , जिन्हें पास के गोहपारू अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं पांच गम्भीर रुप से घायल यात्रियों को अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Next Post
रेल की पटरी पार करते समय टक्कर से वृद्ध की मौत
Mon Apr 14 , 2025
नरसिंहपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रेल की पटरी पार करते समय ट्रेन की टककर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस थाना गोटेगांव में रेल की पटरी पार करते समय दोनों साईड से ट्रेन आ जाने पर ट्रेन से […]

You May Like
-
5 months ago
वादा निभाने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक सड़कों पर
-
3 months ago
बेसुध मिला युवक, डॉक्टर ने बताया मृत
