यात्रियो से भरी बस पलटी, आधा दर्जन घायल

नवभारत न्यूज

रीवा, 15 जनवरी, रीवा से यात्रियो को लेकर हनुमना जा रही यात्री बस रायपुर कर्चुलियान थाने के आगे जोगिनहाई टोल प्लाजा के पास पलट गई. पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. जिससे बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. जिन्हे संजय गांधी अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया.

रीवा से यात्रियों को लेकर बस हनुमना के लिये रवाना हुई थी. जैसे ही जोगिनहाई टोल प्लाजा के पास पहुंची लगभग 11.30 बजे उसी समय मार्बल लोड़ ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीओ 9885 ने पीछे से ठोकर मार दी. जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. दरअसल ट्रक चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक नही लगा और सीधे बस से ट्रक टकरा गया. कुछ यात्रियो को आंशिक चोट आई है, आधा दर्जन यात्री घायल हुए, जिन्हे पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल भेजा. बताया गया है कि बस तेज रफ्तार में नही थी, अगर तेज रफ्तार में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. दोपहर क्रेन से उठाकर बस को निकाला गया और सडक़ से ट्रक को हटाकर किनारे किया गया. आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.

Next Post

12 वर्ष पूर्ण हुई स्कूल बसो का बंद कराया गया संचालन

Wed Jan 15 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 15 जनवरी, उच्च न्यायालय के आदेशानुशार जिन बसों का पंजियन 12 वर्ष पूर्ण हो चुका है उन बसों को स्कूल में नही लगाया जा सकता न ही स्कूल के बच्चों का परिवहन किया जा सकता. परिवहन विभाग रीवा ने माननीय न्यायालय के आदेश के परिपालन में आज […]

You May Like