कोटा-शिवपुरी फोरलेन पर कार ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत

शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में एक बाइक को कार ने रौंद दिया, घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेंदुआ थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेंहदावली निवासी दीपेश रावत उम्र 17 साल पुत्र रणवीर रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं और चाचा नवल रावत पल्सर बाइक से जा रहे थे। मैं पीछे बैठा था। ग्राम खरई बाजार से निकलकर कोटा फोरलेन हाईवे की तरफ जा रहे थे। फोरलेन कट से करीब 100 मीटर पहले बिना नंबर की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपेश और नवल घायल हो गए। जीएमसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान नवल की मौत हो गई।

Next Post

बस में छात्राओं को सीट न देने पर 2 स्टूडेंट के साथ मारपीट

Tue Jan 20 , 2026
करैरा: शिवपुरी से करैरा एक बस में 2 स्टूडेंट के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं, इस मामले में मुख्य बात यह है कि यह मारपीट स्पोर्ट्स टीचर ने की है। बताया जा रहा है कि बच्चे शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में भाग […]

You May Like

Play sound