राजा तालाब में मिला युवक का शव

सतना: जिला के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी चौकी के डुडहा गांव स्थित राजा तालाब में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।पुलिस ने शव की पहचान डुडहा निवासी रमेश कोल (34), पुत्र रघुवर कोल के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि रमेश रविवार शाम मछली पकड़ने के लिए राजा तालाब गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।

परिजनों के अनुसार रमेश को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में तालाब में उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। रविवार शाम से ही उसकी तलाश की जा रही थी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागौद सिविल अस्पताल भेज दिया। पोड़ी चौकी प्रभारी आरपी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से बात कर जारी तनाव पर चिंता जतायी

Tue Mar 3 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बात की और पश्चिम एशिया में बदलते सुरक्षा हालात पर गहरी चिंता जतायी और इलाके में शांति और स्थिरता के लिए नयी दिल्ली के समर्थन को फिर से सुनिश्चित किया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक […]

You May Like